रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अखिलेश का भाजपा पर तंज:मुरझाए कमल को खिलाने के लिए लगा रही राधे-राधे का नारा, परिसीमन पर भी घेरा – Akhilesh Takes A Dig At The Bjp: It Is Chanting ‘radhe-radhe’ To Revive The Withered Lotus.
संभल

अखिलेश का भाजपा पर तंज:मुरझाए कमल को खिलाने के लिए लगा रही राधे-राधे का नारा, परिसीमन पर भी घेरा – Akhilesh Takes A Dig At The Bjp: It Is Chanting ‘radhe-radhe’ To Revive The Withered Lotus.

November 28, 2026


Akhilesh takes a dig at the BJP: It is chanting 'Radhe-Radhe' to revive the withered lotus.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

संभल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश को खोना नहीं चाहती, लेकिन प्रदेश में उसकी स्थिति कमजोर हो रही है।

अब तक भाजपा का कोई भी नैरेटिव काम नहीं आया है। जब कमल मुरझा गया है तो भाजपा राधे-राधे कमल खिला दे का नारा लगा रही है। उन्होंने कहा कि परिसीमन करना भाजपा की सबसे बड़ी राजनीतिक भूल होगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में सीटों की संख्या 33 प्रतिशत के बजाय 50 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

जिन लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं पहले से तय कर ली गई हैं, उनके परिसीमन पर भरोसा कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा देश की सीमाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही, वह लोकसभा क्षेत्रों की सीमाएं कैसे तय करेगी।

उन्होंने कहा कि युवा, किसान और व्यापारी नाराज हैं। अमेरिका लगातार भारत पर टैरिफ लगा रहा है। युवाओं के रोजगार और नौकरियों को लेकर हो रहे आंदोलनों से ध्यान भटकाने के लिए परिसीमन का मुद्दा उठाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X