लोहरैया। अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह मुक्त दिवस पर शुक्रवार को संठी के एक निजी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सौरभ श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि बाल विवाह बच्चों के अधिकारों, शिक्षा और बेहतर भविष्य में बाधक है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जिम्मेदारी निभानी होगी। विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे इस बुराई को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही बाल विवाह रोकने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर कृष्ण कुमार, राजेश यादव, दिलीप और अवधेश राय मौजूद रहे। संवाद