उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को महोबा पहुंचे। पुराने राजमहल में भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के चाचा एवं पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत के भाई गिरजाचरण राजपूत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद आयोजित शोकसभा में उन्होंने आगामी चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सामने पार्टी की जीत का आहवान किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनानी होगी। इससे 2029 में नरेंद्र मोदी को चौथी बार प्रधानमंत्री बनाने का रास्ता साफ होगा। उन्होंने सपा के घोषणा पत्र को ढकोसला पत्र बताते हुए कहा कि सपा कहती है कि अब गुंडई नहीं होने देंगे।