रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
महोबा

Mahoba News:निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए 1950 पर करें कॉल – For Election-related Information, Call 1950

November 28, 2026


महोबा। विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय में डिस्टि्रक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर स्थापित किया गया है। साथ ही मतदाता संबंधी जानकारी के लिए हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र नंदन सिंह ने बताया कि यह केंद्र नियमित और निर्बाध रूप से संचालित रहेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17 नवंबर को किया जा चुका है जबकि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को निर्धारित है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अपना पंजीयन करा सकते हैं। साथ ही जनपद का कोई भी नागरिक हेल्पलाइन नंबर-05281-254918 या टोलफ्री नंबर-1950 पर संपर्क पर निर्वाचन संबंधी जानकारी व सहायता प्राप्त कर सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X