रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी पर योगी ने जताया आभार, बोले- 2029 से लागू होगा महिला आरक्षण – Up: Yogi Expresses Gratitude For Cabinet Approval Of Delimitation Bill; Says Women’s Reservation Will Come Int
बलरामपुर

यूपी:परिसीमन विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी पर योगी ने जताया आभार, बोले- 2029 से लागू होगा महिला आरक्षण – Up: Yogi Expresses Gratitude For Cabinet Approval Of Delimitation Bill; Says Women’s Reservation Will Come Int

November 28, 2026


UP: Yogi expresses gratitude for Cabinet approval of delimitation bill; says women's reservation will come int

सीएम योगी।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। संसद और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पहले ही पारित हो चुका है। अब केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय से इसे लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है। परिसीमन के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों में प्रस्तावित वृद्धि महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का विस्तार करने में सहायक होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X