रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Azamgarh News:पोस्टर प्रतियोगिता और रैली से बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक – Raised Awareness Against Child Marriage Through A Poster Competition And A Rally
आज़मगढ़

Azamgarh News:पोस्टर प्रतियोगिता और रैली से बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक – Raised Awareness Against Child Marriage Through A Poster Competition And A Rally

November 28, 2026


Raised awareness against child marriage through a poster competition and a rally.

अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता के तहत अपनी बना

अंतर्राष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर महिला कल्याण विभाग की ओर से आजाद संस्कार वाटिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता रैली के माध्यम से बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. दीपक सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महिला कल्याण विभाग की जेंडर स्पेशलिस्ट अन्नु सिंह ने विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताते हुए कहा कि इससे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और शारीरिक एवं मानसिक विकास प्रभावित होता है।

वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक सरिता पाल ने कहा कि इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता रानी सिंह ने पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। साथ ही विभागीय योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों और विभागीय अधिकारियों के साथ जागरूकता रैली निकाली। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को डायरी, पेन और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रबंधक आनंद सिंह राठौर, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संजय कुमार शाही, दत्तक ग्रहण इकाई के कोऑर्डिनेटर प्रद्युम्न कुमार, आशीष सिंह सहित शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X