रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
चंडीगढ़ में दिसंबर की शुरुआत से गिरेगा पारा:इस दिन से छाएगा कोहरा, क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान? – Temperatures In Chandigarh Will Drop Starting In Early December
चंडीगढ़

चंडीगढ़ में दिसंबर की शुरुआत से गिरेगा पारा:इस दिन से छाएगा कोहरा, क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान? – Temperatures In Chandigarh Will Drop Starting In Early December

November 28, 2026


Temperatures in Chandigarh will drop starting in early December

चंडीगढ़ में दिसंबर की शुरुआत से बढ़ेगी ठंड
– फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नवंबर के आखिरी दिनों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास करा रहा मौसम दिसंबर की शुरुआत के साथ करवट ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। दो और तीन दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इससे दोपहर के समय भी ठंड का अहसास बढ़ सकता है।

शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 2.5 से 3 डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में करीब 17.8 डिग्री का अंतर रहा। यानी दोपहर में गर्मी और सुबह-शाम ठंड का मिला-जुला असर बना हुआ है।

सुबह के समय कोहरा बढ़ाएगा परेशानी

मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने एक दिसंबर तक चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़क और हाईवे पर सफर करने वालों को परेशानी हो सकती है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

अगले पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। 29 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 30 नवंबर और एक दिसंबर को अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री रह सकता है। इसके बाद दो और तीन दिसंबर को पारा 26 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। यानी दिसंबर के शुरुआती दिनों में दिन की गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X