रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रोहतक:ढाई लाख के इनामी गैंगस्टर भाऊ का लालडोरे में है 200 गज का मकान, गैंगस्टर एक्ट न होने से सील नहीं – Gangster Bhau Who Carries Reward Of Rs 2.5 Lakh, Owns 200-square-yard House Within ‘lal Dora’ In Rohtak
रोहतक

रोहतक:ढाई लाख के इनामी गैंगस्टर भाऊ का लालडोरे में है 200 गज का मकान, गैंगस्टर एक्ट न होने से सील नहीं – Gangster Bhau Who Carries Reward Of Rs 2.5 Lakh, Owns 200-square-yard House Within ‘lal Dora’ In Rohtak

November 28, 2026


ढाई लाख के इनामी गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ का 200 गज का मकान रिटौली गांव के लालडोरे में आता है। यूपी की तर्ज पर गैंगस्टर एक्ट न होने के कारण पुलिस चाहकर भी घर को सील नहीं कर पा रही है। हालांकि, गांव से बाहर की प्रॉपर्टी को सील किया जा चुका है।

कार की किस्त जमा कराने को लेकर साल 2019 में रिटौली गांव में अंकित उर्फ बाबा व हिमांशु उर्फ भाऊ के परिवारों के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के चलते भाऊ ने बाबा के भाई सन्नी पर गोली चला दी थी जो उसके हाथ पर लगी।

इसके बाद भाऊ को बोस्टल जेल भेज दिया गया। वहां से भाऊ दो साल बाद भाग गया था। अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। 2023 में फर्जी पत्ते पर विदेश चला गया लेकिन वापस नहीं लौटा। रिटौली की गैंगवार में अब तक 10 लोगों की हत्या हो चुकी है।

इसमें भाऊ के चचेरे भाई बजरंग, बैंक मित्र के पिता राजेंद्र व हंसराज उर्फ हंसे की मार्च 2022 में हत्या हो चुकी। इसके बाद 2025 में अनिल, फरवरी 2026 में दिनेश उर्फ गोगा की हत्या की गई। साथ ही एक युवक दिल्ली में मारा गया था। अब मिलन ढाबे पर बाबा गैंग के तीन शूटर सहित चार लोग मारे गए हैं।

एसटीएफ के साथ मिलकर आईएमटी पुलिस ने दूसरे दिन भी खंगाला होटल

रोहतक एसटीएफ व आईएमटी पुलिस ने वारदात के दूसरे दिन भी मिलन ढाबे पर जाकर जांच-पड़ताल की। सन्नी रिटौलिया कब-कब लड़की के साथ ढाबे पर आता था, उसकी जांच की गई। ढाबा मालिक संदीप से भी पूछताछ की गई।

चार घंटे बाद ही सामान्य हो गए ढाबे पर हालात, 80 प्रतिशत ग्राहक बाहरी

मिलन ढाबे पर बुधवार रात हुए चौहरे हत्याकांड के चार घंटे बाद ही हालात सामान्य हो गए थे। शुक्रवार को भी हालात सामान्य नजर आए। होटलकर्मियों ने बताया कि ज्यादातर ग्राहक जिले से बाहर के रहने वाले हैं। स्थानीय स्तर पर तो 10 से 15 प्रतिशत ग्राहक ही आते हैं।

पुलिस से करेंगे मांग, ढाबों की सुरक्षा बढ़ाई जाए

मिलन ढाबे के मालिक संदीप व किंग्स होटल के संचालक प्रदीप ने बताया कि ढाबे पर हुए चौहरे हत्याकांड से सुरक्षा की तो चिंता हो रही है। कार में सवार होकर पता नहीं कब कौन अंदर आ जाए। एसपी से मिलकर सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की जाएगी।

भाऊ की अमेरिका से प्रत्यर्पण की चल रही प्रक्रिया, गिरफ्तारी की आधिकारिक हुई पुष्टि

ढाई लाख के इनामी गैंगस्टर भाऊ के अमेरिका से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है। भाऊ की अमेरिका में गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। ढाबों की सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाएंगे। -गौरव राजपुरोहित, एसपी रोहतक।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X