रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीधी:पांच महीने के मासूम को ऊपर छोड़कर सोन नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, पत्थरों पर गिरने से हालत गंभीर – Sidhi: Woman Jumps From Son River Bridge, Leaves 5-month-old Baby Behind; Condition Critical
सीधी

सीधी:पांच महीने के मासूम को ऊपर छोड़कर सोन नदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, पत्थरों पर गिरने से हालत गंभीर – Sidhi: Woman Jumps From Son River Bridge, Leaves 5-month-old Baby Behind; Condition Critical

November 28, 2026


Sidhi: Woman Jumps From Son River Bridge, Leaves 5-Month-Old Baby Behind; Condition Critical

पांच माह के मासूम को छोड़कर पुल से कूदी महिला

विस्तार

जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगदह घाट स्थित सोन नदी पुल पर शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने पुल के ऊपर से करीब 60 से 70 फीट नीचे छलांग लगा दी। महिला सीधे नदी के किनारे मौजूद पत्थरों पर जा गिरी, जिससे उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद महिला अचेत अवस्था में पड़ी मिली। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि महिला अपने महज 5 माह के मासूम बच्चे को पुल के ऊपर ही छोड़ गई थी।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दोपहर करीब 2 बजे की है। महिला पीले रंग का सलवार-सूट पहने हुए थी। बताया जा रहा है कि महिला ने पहले अपने बच्चे को पुल के ऊपर छोड़ दिया और फिर वहां से नीचे छलांग लगा दी। कुछ देर बाद राहगीरों की नजर सड़क पर रोते हुए बच्चे पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने रुककर बच्चे को सुरक्षित गोद में उठाया। जब उन्होंने पुल के नीचे की ओर देखा तो नदी किनारे पत्थरों के ऊपर एक महिला अचेत अवस्था में पड़ी दिखाई दी।

ये भी पढ़ें: शहडोल: कुएं से पानी निकालते वक्त फिसला पैर, दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। अमिलिया थाना प्रभारी राकेश बैस को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। राहगीरों की मदद से मासूम बच्चे को सुरक्षित पुलिस के सुपुर्द किया गया।

राहगीर मनीष सिंह चौहान ने बताया कि वे अन्य लोगों के साथ वहां से गुजर रहे थे, तभी सड़क पर बच्चा रोता हुआ दिखाई दिया। बच्चे को गोद में उठाकर सुरक्षित किया गया। इसके बाद पुल के नीचे देखने पर महिला पत्थरों के ऊपर पड़ी दिखाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल महिला की पहचान और घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X