रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छतरपुर:बीएड परीक्षा में पकड़े गए 4 मुन्नाभाई, असली परीक्षार्थियों की जगह दे रहे थे पेपर, पुलिस के हवाले किया – Chhatarpur: Four Impersonators Caught Taking B.ed Exams For Other Candidates, Handed Over To Police
छतरपुर

छतरपुर:बीएड परीक्षा में पकड़े गए 4 मुन्नाभाई, असली परीक्षार्थियों की जगह दे रहे थे पेपर, पुलिस के हवाले किया – Chhatarpur: Four Impersonators Caught Taking B.ed Exams For Other Candidates, Handed Over To Police

November 28, 2026


Chhatarpur: Four Impersonators Caught Taking B.Ed Exams for Other Candidates, Handed Over to Police

बी.एड. की परीक्षा देते पकड़े गए चार मुन्नाभाई

विस्तार

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड की परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां मूल परीक्षार्थियों की जगह दूसरे लोगों को बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। उड़नदस्ता टीम ने जांच के दौरान ऐसे चार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। इनमें तीन युवक और एक युवती शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर चारों को सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इन दिनों बीएड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी दौरान उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और उनकी पहचान का मिलान किया। जांच के दौरान चार परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में लगे फोटो और परीक्षा दे रहे लोगों के चेहरे में अंतर मिला। इसके बाद टीम ने उनसे पूछताछ की तो उनके दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें: एमपी: प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

पकड़े गए चारों लोगों में तीन युवक और एक युवती शामिल हैं। परीक्षा समिति ने कार्रवाई करते हुए चारों को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है कि वे किन मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे और इस फर्जीवाड़े में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X