रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाएं :विश्वनाथ पाल – Workers And Office Bearers Should Strengthen The Organization: Vishwanath Pal
हरदोई

कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाएं :विश्वनाथ पाल – Workers And Office Bearers Should Strengthen The Organization: Vishwanath Pal

November 28, 2026


Workers and office bearers should strengthen the organization: Vishwanath Pal

फोटो 38: गोपामऊ के सम्मेलन में बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल साथ में अनिल गौतम व अन्य। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी

टड़ियावा। बहुजन समाज पार्टी का विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ का शनिवार को सम्मेलन हुआ। गोपामऊ बस स्टैंड के पास हुए सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से कहा कि संगठन को मजबूत बनाएं। लोगों से संपर्क कर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने का काम करें।

प्रदेश अध्यक्ष ने सम्मेलन में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गोपामऊ से अनिल कुमार गौतम को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रदेश में पांचवीं बार बसपा की सरकार बनाने के लिए संगठन को मजबूत करने की अपील की। पीडीए को धोखा बताते हुए बसपा की नीतियों और कार्यों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही छह दिसंबर को लखनऊ में होने वाली बहन मायावती की रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

सम्मेलन को शिवराज सिंह जाटव, भीमराव अंबेडकर, मुख्य मंडल प्रभारी पूर्व एमएलसी मनीष नौशाद सहित पार्टी पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X