रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सुल्तानपुर

Sultanpur News:पाइपलाइन बिछाने से सड़क की पटरी क्षतिग्रस्त – Roadside Damaged Due To Pipeline Laying

November 28, 2026


भदैंया। ब्लॉक के कामतागंज बाजार से शिवगढ़ तक जाने वाले मार्ग पर जल जीवन मिशन की पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई से सड़क की पटरी एक साल से क्षतिग्रस्त है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

बरसड़ा के पास करीब दो किलोमीटर तक सड़क की पटरी गायब है और गड्ढे बने हुए हैं। दोनों ओर से वाहनों के आने पर बाइक सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं। बीते सप्ताह तिवारीपुर और सराय रजई के कई लोग बाइक से गिरकर चोटिल हुए थे। तिवारीपुर के मनोरथ और दिग्विजय, सराय रजई के मोहित और श्यामू सहित कई लोग घायल हो चुके हैं। यह सड़क प्रतापगढ़ जिले को जोड़ती है। सहालग में आवागमन बढ़ जाता है। बारिश में पटरी की मिट्टी कटने से रात में दुर्घटना का खतरा बना है। लोक निर्माण विभाग खंड तीन के अवर अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि पटरी को जल्द ही ठीक कराया जाएगा। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X