Shravasti News:दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार – Accused In Rape Case Arrested Following An Encounter

मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म का आरोपी।
November 28, 2026

मुठभेड़ में घायल दुष्कर्म का आरोपी।
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र की आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी शाहिद अली को बृहस्पतिवार रात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसको सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया। इसके बाद न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, दो खोखे और चोरी की बाइक बरामद हुई।
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि कोतवाली भिनगा के सिसवा गांव निवासी शाहिद अली ने गिलौला क्षेत्र की बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। मामले में गिलौला थाने में पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें उसकी तलाश कर रही थीं।
बृहस्पतिवार रात गिलौला थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता और एसओजी प्रभारी राणा विशाल प्रताप सिंह संयुक्त टीम के साथ गश्त कर रहे थे। उसी दौरान सिसवारा-गिलौला बाईपास तिराहे के पास बाइक सवार संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। पूछताछ में उसकी पहचान शाहिद अली के रूप में हुई।
आरोपी पर दर्ज हैं 10 प्राथमिकी
एसपी राहुल भाटी ने बताया कि शाहिद अली के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2020 में कोतवाली भिनगा में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत पहली प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद 2023 में कोतवाली भिनगा में चोरी की संपत्ति छिपाने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उसके खिलाफ सोनवा और गिलौला थानों सहित अब तक कुल 10 प्राथमिकी दर्ज हैं।
November 28, 2026
श्रावस्ती। आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को इकौना में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आप जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर सभा की शुरुआत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा और सामाजिक […]
November 28, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 27 Nov 2026 11:35 PM IST विशेष पूजा सुबह 08:00 बजे। कटरा के जेतवन परिसर में भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी भिक्षु देवानंद ने दी। सामूहिक हवन-पूजन सुबह 09:00 बजे। भिनगा स्थित गायत्री मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। […]
November 28, 2026
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में आज इन डाक्टरों की रहेगी ओपीडी
