रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Pilibhit News:पति ने मेला जाने से मना किया तो फंदा लगाकर दे दी जान – When Her Husband Refused To Let Her Go To The Fair, She Took Her Own Life By Hanging
पीलीभीत

Pilibhit News:पति ने मेला जाने से मना किया तो फंदा लगाकर दे दी जान – When Her Husband Refused To Let Her Go To The Fair, She Took Her Own Life By Hanging

November 28, 2026


न्यूरिया। झनकईया मेले में जाने की जिद को लेकर पति से हुए विवाद के बाद जब पति ने मना कर दिया तो गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

न्यूरिया थाना क्षेत्र की जोशी कॉलोनी निवासी मीणाल मनी की बेटी खुशी विश्वास (19) ने करीब दस माह पहले न्यूरिया कॉलोनी निवासी सूरजन विश्वास के बेटे जीत विश्वास से प्रेम विवाह किया था। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से खुशी का मायके आना-जाना बंद हो गया था। उसका भाई सुमित रुद्रपुर में रहकर काम करता है, जबकि माता-पिता दिल्ली में काम करते हैं।

कॉलोनी के लोगों के अनुसार, घटना के समय घर में जीत और खुशी ही मौजूद थे। दोनों के बीच बृहस्पतिवार शाम को झनकईया मेले में जाने की जिद को लेकर विवाद हुआ। पति ने मेला जाने से मना किया तो खुशी ने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी।

—–

गर्भवती थी खुशी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

खुशी के भाई सुमित ने बताया कि बहन के प्रेम विवाह के बाद से मायके पक्ष का उससे संपर्क नहीं था। पता चला तो मायके वाले पहुंचे। सुमित के मुताबिक, कॉलोनी पहुंचने पर उन्हें बहन के गर्भवती होने की जानकारी मिली। उन्हें बताया गया कि मेले में जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच भी कहासुनी हुई, जिसकी सूचना डायल 112 पर दी गई।

—–

फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य

सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा, नायब तहसीलदार फर्जंद अली मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ अमरनाथ वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा। मृतका के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

मृतका ख़ुशी विश्वास फाइल फोटो

मृतका ख़ुशी विश्वास फाइल फोटो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X