रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
अंकिता भंडारी केस: निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक मामले में जीरो एफआईआर दर्ज, एसएचओ चंद्रभान करेंगे जांच – Ankita Bhandari Private Whatsapp Chats Case Zero Fir Registered In Dehradun Vinod Arya Advocate Anuj Pundir
हरिद्वार

अंकिता भंडारी केस: निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक मामले में जीरो एफआईआर दर्ज, एसएचओ चंद्रभान करेंगे जांच – Ankita Bhandari Private Whatsapp Chats Case Zero Fir Registered In Dehradun Vinod Arya Advocate Anuj Pundir

November 28, 2026


Ankita bhandari private whatsApp chats case zero FIR registered in dehradun vinod Arya advocate anuj pundir

अंकिता भंडारी हत्याकांड (फाइल फोटो)

विस्तार

अंकिता भंडारी की निजी व्हाट्सएप चैट सार्वजनिक करने के मामले में देहरादून से पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर के खिलाफ दून में दर्ज जीरो एफआईआर को शहर कोतवाली को स्थानांतरित किया गया है। पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी करेंगे।

पुलिस के अनुसार, अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी की हत्या के मामले में पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता को 30 मई 2025 को न्यायालय ने दोषी करार दिया था। मामले की विवेचना के दौरान अंकिता और उसके मित्र पुष्पदीप के बीच हुई व्हाट्सएप चैट को इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के रूप में संकलित किया गया था।

यह चैट बचाव पक्ष को भी उपलब्ध कराई गई थीं। मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इन निजी चैट के आधार पर गवाहों से सवाल पूछने का प्रयास किया था लेकिन विचारण न्यायालय ने आपत्ति स्वीकार करते हुए ऐसे सवालों की अनुमति नहीं दी थी। बाद में यह मामला हाईकोर्ट में भी पहुंचा, जहां इन निजी बातचीत के आधार पर सवाल पूछने को प्रासंगिक नहीं माना गया।

ये भी पढ़ें…कोटद्वार हादसा: दर्दनाक तस्वीरें, सात महिलाओं की मौत, किसी ने मां तो किसी ने पत्नी को खोया, परिवारों में मातम

आरोप है कि इसके बावजूद पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर ने मीडिया के सामने इन निजी चैट को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया। इससे अंकिता की स्मृति और सम्मान को ठेस पहुंची है। साथ ही परिवार को मानसिक आघात पहुंचा और उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर ली है। प्रकरण की जांच कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी को सौंपी गई है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X