गठबंधन के बाद अकाली-भाजपा की पहली बैठक:सुखबीर के घर पहुंचे ढिल्लों-जाखड़, सीटों के बंटवारे पर हुई चर्चा – First Meeting Of The Akali-bjp Alliance In Chandigarh

गठबंधन के बाद बीजेपी-अकाली दल की पहली बैठक
ग्राफिक्स
November 28, 2026

गठबंधन के बाद बीजेपी-अकाली दल की पहली बैठक
ग्राफिक्स
पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अकाली दल और भाजपा के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद शनिवार को दोनों दलों के नेताओं की पहली औपचारिक बैठक हुई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल से चंडीगढ़ स्थित उनके आवास पर मुलाकात की।
#WATCH | Chandigarh: Shiromani Akali Dal (SAD) President Sukhbir Singh Badal says, “Today, I had requested BJP State President Dhillon Sahib to visit my residence along with his senior leadership so that we could have lunch together and also discuss how we will jointly campaign over the next two months. Discussions were also held regarding PM Modi ji’s upcoming rally on the 8th… Jointly, we will come up with a plan on how to fight this election.”
— ANI (@ANI) November 28, 2026
इस बैठक के जरिए दोनों दलों ने गठबंधन के साथ आगे बढ़ने का राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 दिसंबर को प्रस्तावित मोगा दौरे और रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे और चुनावी रणनीति पर भी शुरुआती बातचीत हुई। दोनों दलों के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद यह पहली बड़ी बैठक थी इसलिए इसे आगामी चुनाव की तैयारियों की दिशा में अहम माना जा रहा है।
पीएम मोदी का पंजाब दौरा
बैठक के बाद भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों का दोबारा एक साथ आना बातचीत और आपसी तालमेल का अवसर है। गठबंधन में किसी तरह का गतिरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने प्रधानमंत्री मोदी को पंजाब आने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री 8 दिसंबर को पंजाब आएंगे।
November 29, 2026
एससीईआरटी में 54वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का समापन, 50 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एससीईआरटी में आयोजित 54वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। प्रदर्शनी में 50 स्कूलों के विद्यार्थियों ने 120 मॉडल पेश किए। इस साल की थीम […]
November 28, 2026
चंडीगढ़ में दिसंबर की शुरुआत से बढ़ेगी ठंड – फोटो : सांकेतिक तस्वीर विस्तार नवंबर के आखिरी दिनों में भी दिन के समय गर्मी का अहसास करा रहा मौसम दिसंबर की शुरुआत के साथ करवट ले सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी। […]
November 28, 2026
-पीयू में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार, कचरे का दोबारा इस्तेमाल करने पर दिया जोर माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सर्कुलर इकोनॉमी और विकास पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए कचरे को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल में लाना होगा। इसके लिए सरकार, निजी कंपनियों और शिक्षण […]
