Panchkula News:स्कूल में आग की सूचना पर दौड़ी टीम – Team Rushed To The Scene Following Reports Of A Fire At The School
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव कार्यों के प्रति जागरूकता के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं अभ्यास का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ. राजवीर सिंह ने प्रशासन को बताया कि मौसम में अचानक बदलाव एवं तेज तूफान के कारण विद्यालय की कुछ इमारतों में बिजली की गड़बड़ी से आग लगने की स्थिति बन गई है। सूचना पर अग्निशमन दल एवं राहत-बचाव दल को बुलाया गया। सूचना मिलते ही मनोज कुमार, कंपनी कमांडर, सतनाम सिंह, टुकड़ी कमांडर तथा नवदीप सिंह के नेतृत्व में टीम तुरंत विद्यालय पहुंची। टीम ने तत्परता और साहस से बचाव कार्य चलाया। आग से प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित किया और विद्यार्थियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।
