Sonebhadra News:21 स्थानों पर आज लगेंगे स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक और मेडिकल छात्र करेंगे जांच – Health Camps Will Be Held At 21 Locations Today; Specialist Doctors And Medical Students Will Conduct Check-ups
सोनभद्र। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (एनएमओ) की ओर से रविवार को जिले में 21 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चलने वाले शिविरों में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच के साथ दवाओं का वितरण भी किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर दो विशेषज्ञ चिकित्सकों और चार मेडिकल छात्रों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा हर शिविर के लिए एक व्यक्ति को प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह और संगठन मंत्री डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि शिविर इन स्थानों पर लगाए जाएंगे। शिवद्वार क्षेत्र के पंचायत भवन वर्दिया, गौरीशंकर क्षेत्र के पंचायत भवन सिद्धी, करमा क्षेत्र के पंचायत भवन सिरसिया, मधुपुर क्षेत्र के पंचायत भवन बट, रामपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुघटिया, मारकुंडी क्षेत्र के पंचायत भवन सलखन और पंचायत भवन अगोरी, गुरमुरा क्षेत्र के पंचायत भवन परासपानी, भरहरी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय पुरनाडीह जुगैल, चुर्क क्षेत्र के पंचायत भवन जूनियर हाईस्कूल पड़री, पिपरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शिवाखाड़, बीजपुर के प्राथमिक विद्यालय नवाटोला, विंढमगंज के सामुदायिक भवन कुड़वा, जामपानी के प्राथमिक विद्यालय जामपानी, गोविंदपुर के प्राथमिक विद्यालय टांगापाथर, अनपरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बीरनबहरा, बभनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करकच्छी, मुर्धवा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बहेराडोल, गौरसिंहा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय परसहिया, कोन के प्राथमिक विद्यालय कोन और म्योरपुर के प्राथमिक विद्यालय काचन में शिविर आयोजित होंगे।
