Shravasti News:ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित – Tribute Meeting Held On The Death Anniversary Of Jyotiba Phule
श्रावस्ती। आम आदमी पार्टी की ओर से शनिवार को इकौना में महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। आप जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर सभा की शुरुआत की। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा और सामाजिक समानता के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया। महिला सशक्तीकरण और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उन्होंने संघर्ष किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, पंकज कुमार सिंह, बलवंत, संदीप गुप्ता, राम बख्श चौहान आदि मौजूद रहे।
