Lalitpur News:मोटर वाहन के 1,142 वाद निपटाकर ललितपुर प्रदेश में आठवें स्थान पर – Lalitpur Ranks Eighth In The State After Settling 1,142 Motor Vehicle Cases
ललितपुर। जनपद न्यायालय में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े 1,142 वादों का निस्तारण किया गया। इस उपलब्धि के साथ ललितपुर पूरे प्रदेश में आठवें स्थान पर रहा।
विशेष लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से हुआ। इसका शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश राजीव कुमार तृतीय ने किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवप्रिय सारस्वत ने बताया कि एक दिन में कुल 1,142 वादों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 1,68,365 रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि वादों के निस्तारण में ललितपुर ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत के आयोजन में पुलिस विभाग की ओर से अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और यातायात प्रभारी आलोक तिवारी का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर एडीजे यादवेंद्र सिंह, एडीजे विकास कुमार द्वितीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मयंक जायसवाल आदि मौजूद रहे।
