रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Basti News:मेगा कैंप में 400 से अधिक निर्माण श्रमिकों का पंजीयन – Over 400 Construction Workers Registered At The Mega Camp
बस्ती

Basti News:मेगा कैंप में 400 से अधिक निर्माण श्रमिकों का पंजीयन – Over 400 Construction Workers Registered At The Mega Camp

November 28, 2026


Over 400 construction workers registered at the mega camp

श्रम विभाग के कैंप में पंजीकरण कराते श्रमिक स्रोत विभाग

परशुरामपुर। ब्लॉक परिसर में शनिवार को श्रम विभाग की ओर से मेगा कैंप लगाया गया। इसमें 800 से अधिक निर्माण श्रमिकों ने प्रतिभाग किया। शिविर में 400 से अधिक श्रमिकों का नया पंजीयन किया गया, जबकि 100 से अधिक के पंजीकरण का नवीनीकरण हुआ।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत आयोजित शिविर में श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में आवेदन की सुविधा दी गई। मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों का पंजीकरण जरूरी है। सभी निर्माण श्रमिक जागरूक होकर अपना पंजीकरण कराएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह की 140 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र श्रमिक अपने बच्चों का आवेदन कराएं। कन्या विवाह सहायता योजना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पात्र श्रमिक शादी के बाद आवेदन कर 65 हजार रुपये की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

सीडीओ सार्थक अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित शिविर में संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के आवेदन के लिए भी श्रमिकों के अभिलेख एकत्र किए गए। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख श्रीश पांडेय, बीडीओ आरके तिवारी, सहायक श्रमायुक्त सचिन कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुरेश प्रकाश गौतम और निर्मल सिंह मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X