रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवीपाटन मंडल में 36 हजार करोड़ से विकास कार्यों को मिली रफ्तार :योगी – Development Projects In Devipatan Division Gain Momentum With An Investment Of 36,000 Crore: Yogi
गोंडा

देवीपाटन मंडल में 36 हजार करोड़ से विकास कार्यों को मिली रफ्तार :योगी – Development Projects In Devipatan Division Gain Momentum With An Investment Of 36,000 Crore: Yogi

November 28, 2026


Development projects in Devipatan division gain momentum with an investment of 36,000 crore: Yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में अन्य जनप्रतिनि​धि। सम्मानित करते डीएम व कमिश्नर। स्रोत: सोश

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी विकास की दौड़ में पिछड़े माने जाने वाले देवीपाटन मंडल की तस्वीर तेजी से बदली है। गत साढ़े नौ वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने मंडल के विकास के लिए 36 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। आज गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती विकास की नई पहचान बना रहे हैं। शुक्रवार को शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित टैबलेट वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने मंडल के विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले गोंडा का नाम देश के सबसे गंदे शहरों में आया था। देवीपाटन शक्तिपीठ तक पहुंचने वाली सड़कें भी बेहद खराब थीं। बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच विकास की दौड़ में पीछे थे। नीति आयोग की आकांक्षी जिलों की सूची में एक ही मंडल के तीन जिले शामिल थे। प्रति व्यक्ति आय के लिहाज से भी ये जिले पिछड़े माने जाते थे। उन्होंने कहा कि आज गोंडा में मेडिकल कॉलेज बन चुका है। बहराइच में भी मेडिकल कॉलेज संचालित है। बलरामपुर में मां पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हुआ है और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है।

योगी ने कहा कि श्रावस्ती में एयरपोर्ट तैयार है। जल्द ही हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने जा रही है। बेहतर सड़कों और कनेक्टिविटी से मंडल में विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प जरूरी है। सरकार बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है। (संवाद)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में अन्य जनप्रतिनिधि। सम्मानित करते डीएम व कमिश्नर। स्रोत: सोश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, साथ में अन्य जनप्रतिनिधि। सम्मानित करते डीएम व कमिश्नर। स्रोत: सोश

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X