रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Gonda News:मिशन-2027 की तैयारी के बीच योगी का सियासी संदेश, सपा पर ही साधा निशाना – Amid Preparations For ‘mission 2027’, Yogi Delivers A Political Message, Taking Aim Specifically At The Sp
गोंडा

Gonda News:मिशन-2027 की तैयारी के बीच योगी का सियासी संदेश, सपा पर ही साधा निशाना – Amid Preparations For ‘mission 2027’, Yogi Delivers A Political Message, Taking Aim Specifically At The Sp

November 28, 2026

गोंडा। विधानसभा चुनाव-2027 की आहट के बीच राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम के मंच से युवाओं को डिजिटल शिक्षा और लोकतांत्रिक भागीदारी का संदेश दिया लेकिन करीब 40 मिनट के संबोधन में राजनीतिक मुद्दे भी छाए रहे।

मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को बार-बार निशाने पर लिया। उसके शासनकाल, परिवारवाद, सैफई और माफिया के मुद्दे उठाकर सवाल किए। खास बात यह रही कि पूरे संबोधन में कांग्रेस, असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का नाम नहीं लिया। बसपा का उल्लेख भी सिर्फ एक बार सपा के साथ पिछली सरकारों में नौकरियों की तुलना करते समय किया। इस तरह उनके राजनीतिक हमलों का केंद्र सपा ही रही।

जिले की राजनीतिक अहमियत का अंदाजा मुख्यमंत्री के लगातार दौरों से भी लगाया जा सकता है। उन्होंने खुद बताया कि एक साल के भीतर यह उनका छठा और नवंबर में दूसरा दौरा है। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। ऐसे में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री की लगातार मौजूदगी को क्षेत्रीय संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता बनाए रखने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है।

बृजभूषण से मुलाकात के अगले दिन पहुंचे, दोनों बेटे भी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री का दौरा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से मुलाकात के अगले दिन हुआ। 26 नवंबर को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर दोनों के बीच बातचीत हुई थी। बृजभूषण ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री की माता के निधन पर संवेदना जताने के साथ राजनीतिक चर्चा नहीं होने की बात कही थी। इसके अगले दिन मुख्यमंत्री गोंडा पहुंचे तो कार्यक्रम में बृजभूषण के बेटे कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह और गोंडा सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह भी मौजूद रहे। गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और मंडल के विधायक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

विद्यार्थियों का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पंडाल में भीड़। स्रोत: सूचना विभाग

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X