Kaushambi News:तीन केंद्रों पर दाे पालियों में होगी विद्याज्ञान की प्रवेश परीक्षा – The Vidyagyan Entrance Examination Will Be Held In Two Shifts Across Three Centers
विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 नवंबर को जिले के तीन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा पांच में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा के लिए दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा मंझनपुर, एसएनडी इंटर कॉलेज सैनी सिराथू और आदर्श इंटर कॉलेज सराय अकिल को केंद्र बनाया गया है।
