रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कौशांबी

Kaushambi News:पिता-भतीजे की हत्या में चार दोषियों को उम्रकैद – Four People Convicted For The Murder Of A Father And Nephew Get Life Imprisonment

November 28, 2026


सैनी थाना क्षेत्र में पिता और भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रत्येक दोषी पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। करीब 31 साल पुराने इस मामले में 27 नवंबर को न्यायालय ने फैसला सुनाया। पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते चारों आरोपियों को सजा हुई।

पुलिस के अनुसार, नौ अप्रैल 1995 को शारदा प्रसाद ने सैनी थाने में सूचना दी थी कि आरोपियों ने उनके पिता और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस मामले में पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया।

मामले में इटेलीपुर शाखा गांव निवासी चंद्रभान और लल्लन उर्फ चंद्रप्रकाश के अलावा ऐमापुर शाखा गांव निवासी ब्रह्मादीन पुत्र नारायण प्रसाद और प्रताप सिंहको आरोपी बनाया गया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने चारों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 55-55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X