रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कुशीनगर

Kushinagar News:ट्रामा सेंटर और डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित कराने की मांग – Demand For The Installation Of A Trauma Center And A Digital X-ray Machine

November 28, 2026


हाटा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के लिए हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ट्रामा सेंटर और डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित कराने की मांग उठी है।

इस संबंध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की हाटा इकाई के नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने शनिवार को विधायक मोहन वर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की। दिलीप जायसवाल ने बताया कि नौ जून 2026 को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई व्यापार बंधु की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया था।

उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं का हवाला देते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के लिए हाटा सीएचसी में ट्रामा सेंटर और डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित कराने का अनुरोध किया था। इस मांग के संबंध में उपायुक्त राज्य कर ने 28 जुलाई 2026 को पत्र जारी कर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया था।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X