रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Kannauj News:नसरापुर विद्यालय की बदलेगी सूरत, बनेगा नया भवन – Nasrapur School To Get A Makeover; A New Building Will Be Constructed
कन्नौज

Kannauj News:नसरापुर विद्यालय की बदलेगी सूरत, बनेगा नया भवन – Nasrapur School To Get A Makeover; A New Building Will Be Constructed

November 28, 2026


Nasrapur school to get a makeover; a new building will be constructed.

फोटो :30: विद्यालय के शिक्षकों को निर्देशित करते समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण व अन्य। स्र
– फोटो : Department

कन्नौज। नसरापुर के प्राइमरी इंग्लिश मीडियम स्कूल की सूरत अब बदलने वाली है। शनिवार को समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जर्जर भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनवाने के निर्देश दिए। विद्यालय को मिले बजट और खर्च का पूरा ब्योरा भी तलब किया गया है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने 1.80 लाख रुपये की लागत से बने दिव्यांग शौचालय और पेयजल व्यवस्था को परखा। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बिना ड्रेस के पहुंचे बच्चों को देखकर शिक्षकों से कहा कि जिन अभिभावकों के खातों में धनराशि आ चुकी है, उनके बच्चे ड्रेस पहनकर आएं। मंत्री ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जांच की जो संतोषजनक मिली। शिक्षकों को अभिभावकों से संवाद के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के भी निर्देश दिए गए। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X