Saharanpur News:छह से 13 दिसंबर तक 15 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी – 15 Trains Will Be Affected From December 6 To 13; Passengers Will Face Increased Inconvenience
सहारनपुर। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते छह से 13 दिसंबर तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते सात ट्रेनों को रद किया गया है, जबकि तीन ट्रेनों को आंशिक रूप से रद और कई ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशनजीत सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस 13 दिसंबर को अपने तय समय सुबह 9:50 बजे के बजाय एक घंटा देरी से रवाना होगी। 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस 10 दिसंबर को तीन घंटे और 12 दिसंबर को दो घंटे 20 मिनट देरी से चलेगी। इनके अलावा नौ दिसंबर को इसे मुरादाबाद मंडल में 45 मिनट तक रोककर चलाया जाएगा। 12325 कोलकाता-अंब अंदौरा एक्सप्रेस 10 दिसंबर को दो घंटे देरी से प्रस्थान करेगी।
12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस 12 दिसंबर को तीन घंटे देरी से रवाना होगी। 64513 सहारनपुर-नंगल डैम छह से 13 दिसंबर तक यह ट्रेन सहारनपुर के बजाय अंबाला कैंट से ही चलेगी। ट्रेन सहारनपुर से अंबाला कैंट के बीच रद रहेगी। इसी प्रकार 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 10, 11 और 12 दिसंबर को सहारनपुर पर ही समाप्त होगी। यह ट्रेन सहारनपुर से चंडीगढ़ के बीच रद रहेगी। 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 11, 12 और 13 दिसंबर को चंडीगढ़ के स्थान पर सहारनपुर से संचालित होगी।
64502 अंबाला-सहारनपुर मेमू छह से 13 दिसंबर तक, 14815 श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस छह, सात, आठ, 10 और 13 दिसंबर को और 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस छह, सात, आठ नौ और 12 दिसंबर को निरस्त रहेगी। 12054-53 अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस 13 दिसंबर को रद रहेगी। 14331 दिल्ली-कालका एक्सप्रेस 12 और 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस 13 दिसंबर तक रद रहेगी।
