रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुज़फ़्फ़रनगर

Muzaffarnagar News:छह माह के मासूम सहित दो लोगों में डेंगू की पुष्टि – Dengue Confirmed In Two People Including A Six-month-old Child

November 28, 2026


मुजफ्फरनगर। जनपद में डेंगू का संक्रमण लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। छह माह के मासूम सहित दो और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में इस वर्ष डेंगू पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 58 हो गई है। छह माह के बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

ठंड बढ़ने के साथ मच्छर भी डंक मार रहे हैं। दो नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उनके घरों और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच की। इस दौरान घरों और आसपास जमा पानी की जांच करते हुए सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही कराई गई। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि खतौली निवासी बुखार पीड़ित एक मरीज सहित शहरी क्षेत्र के छह माह के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई है।

बताया कि बच्चा सदर बाजार स्थित नर्सिंग होम पर भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लोगों को साफ-सफाई रखने, पानी जमा नहीं होने देने और कूलर, गमलों तथा अन्य पानी के बर्तनों की नियमित सफाई करने के लिए जागरूक किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X