रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Charkhi Dadri News:… जमीन के बंटवारे के बाद भी थमा नहीं था विवाद – .. The Dispute Did Not End Even After The Division Of The Land
चरखी दादरी

Charkhi Dadri News:… जमीन के बंटवारे के बाद भी थमा नहीं था विवाद – .. The Dispute Did Not End Even After The Division Of The Land

November 29, 2026


.. The dispute did not end even after the division of the land

मां-बाप की हत्या के बाद विलाप करती बेटी को संभालते प​रिजन।

संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। गांव काकड़ोली हट्टी में जमीन और खेत में लगे ट्यूबवेल का बंटवारा होने के बावजूद सुरेंद्र और शमशेर के बीच विवाद थमा नहीं था। दोनों परिवारों में अक्सर कहासुनी होती थी। शनिवार को कहासुनी के दौरान शमशेर ने आपा खो दिया और छोटे भाई का घर उजाड़ डाला। वारदात के वक्त सुरेंद्र का बेटा और माता-पिता घर पर नहीं थे।

मकड़ानी गांव में ब्याही सुरेंद्र की बेटी सुमित ने बताया कि ताऊ शमशेर का घर उनके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। भाई प्रिंस (14) स्कूल गया हुआ था। दादा जगमाल सिंह और दादी भतेरी देवी दवाई लेने बाढड़ा गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह फोन पर पिता से बात कर रही थी। उन्होंने बताया कि शमशेर आया है। इसी बीच उसे पिता के साथ जोर-जोर से बातचीत का शोर सुनाई दिया। फोन कटने पर उसे अनहोनी की आशंका हुई और मायके के लिए रवाना हो गई। घर पहुंचने पर देखा कि माता-पिता के शव घर के पास से गुजर रही सड़क पर पड़े थे। सुमित ने बताया कि पिता और ताऊ के बीच जमीन और ट्यूबवेल का बंटवारा हो चुका था लेकिन इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ था।

बेटे-बहू के शव देख बिलख पड़े माता-पिता

दवाई लेने बाढड़ा गए जगमाल सिंह और भतेरी देवी को वारदात की जानकारी मिलते ही गांव पहुंचे। बेटे-बहू के शव देख बिलख पड़े। पोती सुमित ने उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी। बेटे-बहू की मौत के बाद पोते की जिम्मेदारी जगमाल सिंह पर आ गई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बुजुर्ग दंपती, पोती सुमित और पोते को संभाला।

बचाव के लिए कोई नहीं आया

सुरेंद्र व उनकी पत्नी के घर पर अकेले होने के कारण हमले के दौरान उन्हें बचाने के लिए कोई नहीं आया। कुछ देर बाद राहगीर और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लोगों ने बताया कि शमशेर का व्यवहार ठीक नहीं था और वह शराब पीने का आदी था। डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X