Bhiwani News:मुक्केबाज सचिन सिवाच बने सूबेदार – Boxer Sachin Siwach Becomes A Subedar

मुक्केबाज सचिन सिवाच को सूबेदार के पद पर पदोन्नति देते सेना के अधिकारी।
November 29, 2026

मुक्केबाज सचिन सिवाच को सूबेदार के पद पर पदोन्नति देते सेना के अधिकारी।
भिवानी। गांव मिताथल के अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज सचिन सिवाच को भारतीय सेना की महार रेजिमेंट में सूबेदार पद पर पदोन्नति मिली है। हवलदार से सूबेदार बने सचिन ने खेल और सेना दोनों में अपनी उपलब्धियों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सचिन ने जूनियर विश्व चैंपियनशिप में कांस्य और यूथ विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हाल ही में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में 60 किलोग्राम भार वर्ग में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
सचिन के पिता अनिल सिवाच ने कहा कि बचपन से ही उनका सपना देश के लिए कुछ बड़ा करने का था। खेतों से लेकर मुक्केबाजी रिंग तक उन्होंने मेहनत जारी रखी। सेना में सूबेदार पद पर पदोन्नति मिलने से पूरे परिवार को गर्व है। उन्होंने कहा कि सचिन की उपलब्धि साबित करती है कि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती।
उनके कोच टेकराम ने बताया कि सचिन शुरुआत से ही दूसरे खिलाड़ियों की तुलना में अधिक मेहनत करते रहे हैं। रिंग में उनका फोकस और अनुशासन हमेशा अलग रहा है। उन्होंने कहा कि सचिन की यह उपलब्धि सराहनीय है और उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे।
November 28, 2026
बवानीखेड़ा। वीर शहीद गुलाब सिंह पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ‘मेरा छोटा व्यवसाय’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने बेकार सामान से उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ‘कम करो, दोबारा प्रयोग करो और पुनर्चक्रण करो’ का संदेश देना था। अंग्रेजी प्रवक्ता कुसुम शर्मा के […]
November 28, 2026
भिवानी। पंचायतों के विकास के लिए सरकारी खजाने से भेजी गई करोड़ों रुपये की राशि पर साइबर ठगों ने सेंध लगा दी। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के बैंक खातों से करीब 6.04 करोड़ रुपये गायब हुए हैं। जिले की पांच पंचायत समितियों के खातों से 2.97 करोड़ और सात खंडों की 34 ग्राम पंचायतों […]
November 28, 2026
मुंढाल। बच्चों को स्वच्छ वातावरण और पौष्टिक भोजन मिल रहा है या नहीं इसकी पड़ताल के लिए शुक्रवार को शिक्षा विभाग की टीम गांव जताई के राजकीय उच्च विद्यालय पहुंची। औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल की सफाई व्यवस्था और मिड-डे मील की गुणवत्ता जांच के दायरे में रही। बच्चों के भोजन में इस्तेमाल होने वाले […]
