रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:छात्राओं ने बेकार सामान से उपयोगी वस्तुएं बनाकर दिखाई रचनात्मकता – The Female Students Demonstrated Their Creativity By Crafting Useful Items Out Of Waste Materials

November 28, 2026


बवानीखेड़ा। वीर शहीद गुलाब सिंह पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को ‘मेरा छोटा व्यवसाय’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं ने बेकार सामान से उपयोगी वस्तुएं बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को ‘कम करो, दोबारा प्रयोग करो और पुनर्चक्रण करो’ का संदेश देना था। अंग्रेजी प्रवक्ता कुसुम शर्मा के मार्गदर्शन में कक्षा छह से 12वीं तक की करीब 100 छात्राओं ने प्रदर्शनी में भाग लिया। उन्होंने अनुपयोगी सामान से गमले, फ्रेम और खिलौने जैसी वस्तुएं तैयार कीं। प्रदर्शनी के बाद छात्राओं ने अपने उत्पादों की बिक्री भी की। विद्यालय के कर्मचारियों और अतिथियों ने वस्तुएं खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में अधिवक्ता राजेश सिंधु मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य बनवारी लाल और समाजसेवी रामकिशन काजल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य आनंद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। अधिवक्ता राजेश सिंधु ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि कचरे से 20 रुपये की वस्तु बनाकर बेचने वाली छात्रा भविष्य में अपना उद्योग चला सकती है। कुसुम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ व्यावसायिक कौशल विकसित करना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X