रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:लोहे का रॉड पड़ा था, चप्पल वहीं मिला; मौत की जगह पर युवक की हत्या के सबूत मिले – Bihar: Iron Rod Found At The Scene; Evidence Of A Young Man’s Murder Discovered.
मुंगेर

बिहार:लोहे का रॉड पड़ा था, चप्पल वहीं मिला; मौत की जगह पर युवक की हत्या के सबूत मिले – Bihar: Iron Rod Found At The Scene; Evidence Of A Young Man’s Murder Discovered.

November 29, 2026


Bihar: Iron rod found at the scene; evidence of a young man's murder discovered.

अपराध

विस्तार

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-80 के किनारे झाड़ी में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी मनोज सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सुमित सिंह के रूप में हुई है। युवक की धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की चप्पल और एक लोहे की रॉड बरामद की है। वहीं, मृतक के साथ रहने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सुमित घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर फोन किया। इस दौरान फोन किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया। उसने बताया कि सफियासराय के पास उसे सुमित का मोबाइल गिरा हुआ मिला है। इसके बाद परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे।

इसी बीच डायल-112 पर पुलिस को बाजार समिति के समीप झाड़ी में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। सुमित की तलाश करते हुए परिजन सफियासराय थाना पहुंचे, जहां उन्हें शव मिलने की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने शव की पहचान सुमित के रूप में की। उसकी पहचान होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सुमित की शादी महज एक साल पहले हुई थी। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से मृतक की चप्पल और एक लोहे की रॉड बरामद की है। मृतक के साथ रहने वाले अंजन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

थानाध्यक्ष रुबीकांत कच्छप ने बताया कि प्रथम दृष्टया धारदार हथियार और पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X