रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
उधमपुर

Udhampur News:ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर 1 लाख जुर्माना, एक वाहन जब्त – Jammu Kashmir News

November 29, 2026


पुलवामा। मोटर वाहन विभाग पुलवामा की टीम ने शनिवार को जिले के विभिन्न इलाकों में वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान श्रीनगर-पुलवामा रोड, काकापोरा-पुलवामा रोड, बीएड कॉलेज पिंगलिना के पास, मुर्रन चौक और पिरचू समेत विभिन्न चेकिंग प्वाइंट्स पर कुल 214 वाहनों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 32 चालान जारी किए गए, जिनसे करीब 1 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, तीन ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई। एक वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निलंबित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X