रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
चमोली

Chamoli News:ज्योतिर्मठ-मारवाड़ी के बीच हाईवे चौड़ीकरण कार्य हुआ तेज – Highway Widening Work Between Jyotirmath And Marwari Has Gained Momentum

November 29, 2026


अगले यात्रा सीजन में जाम की समस्या से मिल जाएगी मुक्ति

ज्योतिर्मठ। चारधाम यात्रा संपन्न होने के बाद बीआरओ ने ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी के बीच बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य तेज कर दिया है। यदि काम इसी गति से चलता रहा तो अगले यात्रा सीजन तक हाईवे पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।

ज्योतिर्मठ से मारवाड़ी तक बदरीनाथ हाईवे का चौड़ीकरण कार्य नहीं हो पाया था, जिसके चलते इस यात्रा सीजन में हाईवे के इस हिस्से में भारी जाम लगता रहा। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस को गेट सिस्टम लागू करना पड़ा, इससे बदरीनाथ की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। हाईवे के इस आठ किमी हिस्से को पार करने में कई बार यात्रियों को तीन से चार घंटे तक लग रहे थे। पुलिस को भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी।

अब यहां पर चौड़ीकरण व सुधारीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि हाईवे पर चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। इसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अगले यात्रा सीजन तक हाईवे पूरी तरह से चौड़ हो जाए और जाम की समस्या का समाधान हो जाए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X