Balrampur News:मुख्यमंत्री ने मां पाटेश्वरी के किए दर्शन – The Chief Minister Offered Prayers To Maa Pateshwari

देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम योगी आदित्यनाथ ।
November 29, 2026

देवीपाटन मंदिर में पूजा अर्चना करते सीएम योगी आदित्यनाथ ।
तुलसीपुर। देवीपाटन मंदिर की सुबह शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के साथ शुरू हुई। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति मां पाटेश्वरी के दरबार में शीश झुकाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। मां की आरती उतारने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।
इस दौरान बच्चों के साथ उनका आत्मीय अंदाज भी देखने को मिला। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे उनके पास पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और चॉकलेट दी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को गोंडा में युवाओं को लैपटॉप वितरित करने के बाद जिले में पहुंचे थे। देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने रात में यहीं विश्राम किया। शनिवार सुबह दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा, सुविधा और साफ-सफाई को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री इसके बाद गोशाला पहुंचे। वहां उन्होंने गायों को गुड़ और हरा चारा खिलाकर गोसेवा की। मंदिर परिसर में उन्होंने स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और संतों से भी मुलाकात की। इस दौरान महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी गोरखपुर के महंत रविंद्र दास और हनुमानगढ़ी अयोध्या के राजू दास सहित अन्य संत मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के संचालन की तैयारियों के बारे में भी पूछा। दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्थिति और आगे की तैयारियों की जानकारी लेकर उन्होंने इनके विकास से जुड़े पहलुओं को जाना। दर्शन-पूजन और मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री वाराणसी के लिए रवाना हो गए।
November 28, 2026
बलरामपुर। पति की मौत के बाद दो साल तक जरूरी कागजात के लिए भटकती रही महिला को जब दस्तावेज मिले तो सरकारी योजना का लाभ पाने की मियाद ही बीत चुकी थी। आवेदन किया तो 180 दिन की समय-सीमा का हवाला देकर उसे निरस्त कर दिया गया। पति को खोने के बाद परिवार संभालने की […]
November 28, 2026
बलरामपुर। बहराइच रोड पर शनिवार सुबह हादसे में कार सवार पति व सास की मौत के बाद अस्पताल पहुंची नेहा की चीखें हर शख्स का कलेजा चीर रही थीं। हादसे में नेहा के दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। नेहा कभी पति और सास को याद कर फूट-फूटकर रोतीं तो कभी ऑपरेशन […]
November 28, 2026
सीएम योगी। विस्तार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिसीमन संबंधी विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे वर्ष 2029 से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने का रास्ता साफ होगा। संसद और विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने […]
