Fatehpur News:बाबू के पटल से 100 रुपये लेने का वीडियो वायरल – Video Of Taking 100 Rupees From A Clerk’s Desk Goes Viral
फतेहपुर। एआरटीओ कार्यालय में एक बाबू के पटल की खिड़की से 100 रुपये लेने का वीडियो शनिवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल के बाद एआरटीओ प्रशासन ने जांच की बात कही है। पूर्व में भी कार्यालय में बाबू व एआरटीओ का रिश्वत के आरोप में निलंबन हो चुका है।
एआरटीओ कार्यालय में दफ्तर के बगल में एक बाबू का कार्यालय है। वायरल वीडियो में 100 रुपये किसी व्यक्ति के देना दिख रहा है। वायरल वीडियो में आरोप लगाए गए बैंक से आई ईमेल चेक करने के नाम पर रुपये लिए गए हैं। वीडियो वायरल के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल है। एआरटीओ प्रशासन संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो किन हालात का है। इसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
