रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भारत-नेपाल की साझा विरासत का सुंदर संगम:जनकपुर से अयोध्या पहुंचे तिलकहरू, गूंज रहे राम-सीता विवाह के मंगल गीत – Tilakahru Arrives In Ayodhya From Janakpur Auspicious Songs Celebrating Wedding Of Ram-sita Resonate
अयोध्या

भारत-नेपाल की साझा विरासत का सुंदर संगम:जनकपुर से अयोध्या पहुंचे तिलकहरू, गूंज रहे राम-सीता विवाह के मंगल गीत – Tilakahru Arrives In Ayodhya From Janakpur Auspicious Songs Celebrating Wedding Of Ram-sita Resonate

November 29, 2026


Tilakahru arrives in Ayodhya from Janakpur auspicious songs celebrating wedding of Ram-Sita resonate

जनकपुर से अयोध्या पहुंचे तिलकहरू
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राम-जानकी विवाहोत्सव की पारंपरिक रस्मों में रविवार को एक और अध्याय जुड़ने जा रहा है। माता सीता के मायके जनकपुर से रामलला का तिलक लेकर तिलकहरू सरयू-कमला एक्सप्रेस से सुबह अयोध्या पहुंचे। इस दौरान रामलला को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक लगाकर भार (नेग) अर्पित किया जाएगा।

इसके लिए नेपाल के मधेश प्रदेश के सभामुख (विधानसभा अध्यक्ष) रामशीष यादव के नेतृत्व में 51 सदस्यीय तिलकहरुओं का दल अयोध्या पहुंचा। यह दल तिलक लेकर शनिवार दोपहर 2 बजे जनकपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुआ था। 

विश्व हिंदू परिषद के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष शाह के अनुसार, तिलकहरुओं के दल में जनकपुर के मेयर मनोज शाह, जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव, नेपाल विहिप के केंद्रीय सदस्य मनोहर शाह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं। दल में 10 महिलाएं भी हैं, जो माता सीता की सखियों के रूप में शामिल होकर विवाहोत्सव की रस्में निभाएंगी।

अयोध्या और जनकपुर के बीच सदियों पुराने पारिवारिक और सांस्कृतिक संबंध

तिलक के दौरान जनकपुर की ओर से रामलला को भार स्वरूप सोने-चांदी के आभूषण, फल, मेवा, मिष्ठान और वस्त्र सहित विभिन्न उपहार भेंट किए जाएंगे। संतोष शाह का कहना है कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अयोध्या और जनकपुर के बीच सदियों पुराने पारिवारिक और सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक भी है। त्रेतायुग की राम-जानकी विवाह परंपरा को वर्तमान में भी उसी आत्मीयता के साथ निभाने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X