रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आगरा नगर निगम में तबादले:उपनगर आयुक्त सरिता सिंह भेजी गईं मथुरा, एसएनए अशोक प्रिय गौतम का बागपत ट्रांसफर – Agra Municipal Corporation Sna Ashok Priya Gautam And Sarita Singh Transfer
आगरा

आगरा नगर निगम में तबादले:उपनगर आयुक्त सरिता सिंह भेजी गईं मथुरा, एसएनए अशोक प्रिय गौतम का बागपत ट्रांसफर – Agra Municipal Corporation Sna Ashok Priya Gautam And Sarita Singh Transfer

November 29, 2026


Agra Municipal Corporation SNA Ashok Priya Gautam and sarita singh transfer

नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा नगर निगम में तैनात दो अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुपालन में जनहित के तहत तत्काल प्रभाव से की गई है। उत्तर प्रदेश पालिका (केन्द्रीयित) प्रशासी सेवा की अधिकारी उपनगर आयुक्त सरिता सिंह को इसी पद पर स्थानांतरित कर नगर निगम, मथुरा-वृंदावन में भेजा गया है।

विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी के आदेश पर इसी सेवा के अधिकारी सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम को नगर पालिका परिषद, बागपत में अधिशासी अधिकारी के पद पर भेजा गया है। वह मेयर हेमलता दिवाकर के निशाने पर थे। उन्हें 11 प्रभार सौंपने के खिलाफ पार्षदों ने नगर निगम सदन में भी प्रस्ताव लगाया था, लेकिन शासन से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X