बदायूं निवासी नर्सिंग छात्रा के साथ बरेली के बारादरी इलाके में स्थित किराये के घर में उसका सगा भाई दो साल से दुष्कर्म कर रहा था। युवती की शिकायत पर जब उसके परिवार ने भी गौर नहीं किया तो उसने कमरे में गुप्त कैमरा लगाकर खुद सबूत जुटा लिए। फिर उसने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
युवती ने एएसपी शिवम आशुतोष को बताया कि वह बदायूं के दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। उसने 2022 में शहर के एक कॉलेज में जीएनएम कोर्स में प्रवेश लिया था। वह बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहने लगी थी। युवती का बड़ा भाई उसी मकान में पहले से रहकर पढ़ाई कर रहा था।