रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Fatehabad News:कार खरीदने की खुशी में पार्टी कर रहे युवकों पर फायरिंग, पांच आरोपी काबू – Youths Celebrating The Purchase Of A Car Come Under Fire; Five Accused Apprehended
फतेहाबाद

Fatehabad News:कार खरीदने की खुशी में पार्टी कर रहे युवकों पर फायरिंग, पांच आरोपी काबू – Youths Celebrating The Purchase Of A Car Come Under Fire; Five Accused Apprehended

November 29, 2026


फतेहाबाद। सेकेंड हैंड कार खरीदने की खुशी में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे तीन युवकों पर फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की क्राइम यूनिट की टीमों ने हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी संजय उर्फ खली व सन्नी, कालीदास कॉलोनी निवासी राहुल व आजाद, सुंदर नगर के प्रदीप को काबू कर लिया।

हरनाम कॉलोनी निवासी राजाराम की शिकायत पर दर्ज मामले में दीपक उर्फ दीपू गज्जर पर जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्तौल से गोली चलाने का आरोप है। गोली राजाराम के कंधे और छाती में लगी। पुलिस चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लकड़ी के कारोबार से जुड़े राजाराम ने हिसार से पुरानी कार खरीदी थी। इसी खुशी में वह शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने दोस्त सुखबीर उर्फ अमित और अजय उर्फ बच्ची के साथ पार्टी करने सेक्टर-11 में निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा था। राजाराम के अनुसार वहां आरोपियों से उनका विवाद हो गया। आरोप है कि सभी ने आपसी सलाह करके उन पर हमला कर दिया। दीपक उर्फ दीपू गज्जर ने राजाराम पर गोली चला दी जबकि अन्य आरोपियों ने उसके दोस्तों के साथ थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद सभी मौके से भाग हो गए।

पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू गज्जर, संजय उर्फ खली, सन्नी, अनूप उर्फ मनी, राहुल, अजय उर्फ मद्दू, प्रदीप, आजाद, हर्ष, मोन्टी गुज्जर निवासी हिसार और शिवम शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी संजय मोरवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

घायल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर

घटना के बाद घायल राजाराम को उसके साथियों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोस्त अमित ने बताया कि वे अस्पताल के पास पहुंचे ही थे कि अचानक फायरिंग शुरू हो गई। अंधेरा होने के कारण हमलावरों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X