रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड की मुखबिर मानी जा रही शामली (यूपी) की जाह्नवी मलिक घर से आईएएस बनने के लिए दिल्ली आई थी। उसने कोचिंग शुरू भी कर दी थी। लेकिन, चुनावी रंजिश में हुई पिता और ताऊ की हत्या का बदला लेने के लिए उसने जॉर्जिया में बैठे बागपत के गैंगस्टर रवि राठी से हाथ मिला लिया। फिर, गैंगस्टर सन्नी रिटौलिया को प्रेमजाल में फंसाकर रोहतक आ गई। हत्याकांड के बाद उसके बैंकाक के रास्ते जॉर्जिया भागने की आशंका है। एसपी ने विदेश भागने को लेकर गोलमोल जवाब दिया है। वहीं, जाह्नवी की मां ने बेटी को निर्दोष बताया है।
जाह्नवी का नाम सामने आने के बाद रोहतक पुलिस जाह्नवी के पैतृक गांव बहावड़ी में उसकी मां बबली समेत गांव के कई दूसरे लोगों से पूछताछ कर चुकी है। उसकी मां बबली 2015 में गांव की प्रधान (सरपंच) भी रह चुकी है। बबली की पहली शादी सुरेश मलिक से हुई थी। इनसे दो बेटे सागर और सौरभ हैं। वर्ष 2000 में सुरेश मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
2 of 16
जाह्नवी मलिक की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद बबली की शादी सुरेश के छोटे भाई विवेक मलिक उर्फ विक्की से हो गई। फिर बेटी जाह्नवी का जन्म हुआ। इस परिवार का नाम गांव की पुरानी रंजिश से जुड़े कई हत्याकांडों में सामने आया है। उसके दोनों भाई भी जेल में बंद बताए जाते हैं।
3 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व प्रधान बबली ने पुलिस को बताया है कि जाह्नवी आईएएस बनना चाहती है। वह दिल्ली में रहकर सिविल सर्विसेज की कोचिंग भी ले रही थी। महीने में वह एक बार घर आती है।
4 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड, सामने आए सीसीटीवी फुटेज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 दिन पहले भी वह घर आई थी। बबली का दावा है कि बेटी ऐसा अपराध नहीं कर सकती। फिलहाल फोन बंद होने से बात नहीं हो पा रही लेकिन वह जल्द घर लौटेगी। जाह्नवी रोहतक में क्यों रहने लगी थी, बबली के पास इसका कोई जवाब नहीं है।
5 of 16
रोहतक के मिलन ढाबे के चौहरे हत्याकांड
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रारंभिक जांच में भी जाह्नवी का चौहरे हत्याकांड से सीधा जुड़ाव दिख रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पिता-ताऊ की हत्या का बदला लेने और विदेश में सुरक्षित बसाने के वादे के चलते ही जाह्नवी रवि राठी व भाऊ गैंग के संपर्क में आई है। भाऊ के अमेरिका में पकड़े जाने के बाद 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रवि राठी ही जॉर्जिया से भाऊ गैंग को चला रहा है।