रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सीजी:गर्भस्थ शिशु की मौत के 3 दिन बाद प्रसूता ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप – Ambikapur Pregnant Woman Death Medical College Hospital Negligence Allegation
अंबिकापुर

सीजी:गर्भस्थ शिशु की मौत के 3 दिन बाद प्रसूता ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप – Ambikapur Pregnant Woman Death Medical College Hospital Negligence Allegation

November 29, 2026


ambikapur pregnant woman death medical college hospital negligence allegation

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सरगुजा जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती 29 वर्षीय प्रसूता और उसके पेट में पल रहे बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान लखनपुर ब्लॉक के ग्राम अंधला निवासी अनिता बाई के रूप में हुई है। परिजनों का दावा है कि गर्भस्थ शिशु की मृत्यु के बावजूद तीन दिनों तक अस्पताल में न तो सही इलाज हुआ और न ही महिला को अन्यत्र रेफर किया गया।

अस्पताल में इलाज न मिलने का आरोप

अनिता बाई के पति अनुज के अनुसार तीन दिन पहले पेट दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में दिखाया था। वहां जांच के दौरान गर्भ में पल रहे बच्चे की हलचल न मिलने पर चिकित्सकों ने महिला को तत्काल अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने प्रसूता को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन वहां केवल सामान्य इलाज ही चलता रहा।

चिकित्सकीय नियमों के अनुसार गर्भ में बच्चे की मृत्यु होने की स्थिति में तत्काल तय प्रक्रिया के तहत गर्भपात कराना आवश्यक होता है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने तीन दिनों तक कोई ठोस चिकित्सीय कदम नहीं उठाया और न ही मरीज को दूसरे अस्पताल में रेफर किया। शनिवार शाम को प्रसूता की भी मौत हो गई। महिला की मौत से उसके तीन छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है, जिससे पूरा परिवार गहरे सदमे में है और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।

फॉरेंसिक विभाग आज करेगा पोस्टमॉर्टम

अस्पताल प्रबंधन ने महिला के शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। एमसीएच प्रभारी और सिविल सर्जन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो सकी। वहीं, फॉरेंसिक विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतू बाघ ने बताया कि रविवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X