रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सोनभद्र

Sonebhadra News:कैलाश कुंज द्वार निर्माण की अनियमितताओं पर हरकत में आया विभाग, जांच तेज – Department Swings Into Action Over Irregularities In The Construction Of The Kailash Kunj Gateway; Investigation Intensified

November 29, 2026


Department swings into action over irregularities in the construction of the Kailash Kunj gateway; investigation intensified.

दुद्धी। मल्देवा गांव में कैलाश कुंज द्वार के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास कार्य में कथित अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आ गए हैं। एक करोड़ 91 लाख रुपये की लागत से चल रही परियोजना में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और निर्माण मानकों की अनदेखी के आरोपों के बीच तकनीकी जांच तेज कर दी गई है। शनिवार को टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की छानबीन की। ग्रामीणों के विरोध और निर्माण में अनियमितताओं से जुड़ी खबर अमर उजाला में 10 मई को प्रकाशित होने के बाद उच्चाधिकारियों ने बीएचयू और पर्यटन विभाग की संयुक्त जांच टीम से विस्तृत तकनीकी रिपोर्ट मांगी है। ग्रामीणों ने निर्माण में लऊवा नदी की बालू इस्तेमाल करने और पुराने स्ट्रक्चर पर केवल लीपापोती किए जाने का आरोप लगाया था। पर्यटन विभाग के सहायक अभियंता हरेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा कराई जा रही है। कमियों को दूर कराने का भी आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार को मानकों के अनुरूप निर्माण पूरा करने की चेतावनी दी गई है। उधर, मल्देवा गांव के प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल सहित ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जांच से निर्माण में हुई गड़बड़ियां सामने आएंगी और सरकारी धन के दुरुपयोग पर रोक लगेगी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अधूरे निर्माण को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X