रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मिर्ज़ापुर

Mirzapur News:पीतल उद्योग और पर्यटन से संवरेगा काशी-विंध्य क्षेत्र – The Kashi-vindhya Region Will Flourish Through The Brass Industry And Tourism

November 29, 2026


मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में शनिवार को काशी-विंध्य क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर बैठक हुई। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विश्व बैंक के तकनीकी विशेषज्ञों और मंडल के प्रशासनिक अधिकारियों ने विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने पर चर्चा की।

विश्व बैंक की ओर से काशी-विंध्य क्षेत्र के विकास के लिए क्षेत्रीय संकल्पना पर आधारित परियोजना तैयार की जा रही है। इसके तहत क्षेत्र की आर्थिक, औद्योगिक और पर्यटन संबंधी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विकास की रूपरेखा बनाई जाएगी। बैठक में विश्व बैंक के तकनीकी विशेषज्ञों ने अब तक तैयार किए गए विजन डॉक्यूमेंट का प्रस्तुतीकरण किया। मंडलायुक्त और मिर्जापुर व सोनभद्र के जिलाधिकारियों ने इसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदु शामिल करने के सुझाव दिए।

संयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार ने मिर्जापुर के पारंपरिक पीतल उद्योग को भी विजन डॉक्यूमेंट में शामिल करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही पर्यटन को क्षेत्रीय विकास का प्रमुख आधार बनाने पर जोर दिया गया। मंडलायुक्त ने संयुक्त उद्योग को नोडल अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को विश्व बैंक की टीम व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, सीडीओ विजय कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और विश्व बैंक के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X