Pilibhit News:शादी का झांसा देकर युवती दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज – Case Registered Following Allegation Of Rape Of A Young Woman Under The Pretext Of Marriage
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या करने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कॉलोनी के ही युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 25 मई की दोपहर आरोपी ने उसके घर में घुसकर गालीगलौज किया। विरोध पर मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि आरोपी बंटी शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थाना पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। संवाद
