रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
प्रतापगढ़ :कुल्हाड़ी से हमले में घायल ग्राम चौकीदार की मौत, बेटा भी घायल – Pratapgarh Village Watchman Injured In Axe Attack Dies; Son Also Injured
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ :कुल्हाड़ी से हमले में घायल ग्राम चौकीदार की मौत, बेटा भी घायल – Pratapgarh Village Watchman Injured In Axe Attack Dies; Son Also Injured

November 29, 2026


Pratapgarh Village watchman injured in axe attack dies; son also injured

बनवारी लाल यादव। फाइल फोटो
– फोटो : संवाद।

विस्तार

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के धिगईपुर सराय छत्ता गांव में मामूली विवाद में युवक ने ग्राम चौकीदार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चौकीदार की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने आया उनका बेटा भी घायल हो गया।

गांव निवासी बनवारी लाल यादव संग्रामगढ़ थाने में ग्राम चौकीदार के पद पर तैनात थे। बीते शनिवार की रात करीब आठ बजे पड़ोस के एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने बनवारी लाल के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे दिवाकर यादव को भी चोटें आईं।

परिजन दोनों को सीएचसी कुंडा ले गए, जहां से गंभीर हालत में बनवारी लाल को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां रविवार की भोर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। संग्रामगढ़ थानाध्यक्ष उमेश खरवार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X