रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:इमरान मसूद बोले: सोनिया गांधी के मतदाता सूची में नाम को लेकर विवाद करना ओछी हरकत, उनका त्याग न भूलें – Up: Imran Masood Says Creating A Controversy Over Sonia Gandhi’s Name In The Electoral Roll Is A Petty Act
सहारनपुर

यूपी:इमरान मसूद बोले: सोनिया गांधी के मतदाता सूची में नाम को लेकर विवाद करना ओछी हरकत, उनका त्याग न भूलें – Up: Imran Masood Says Creating A Controversy Over Sonia Gandhi’s Name In The Electoral Roll Is A Petty Act

November 29, 2026


UP: Imran Masood says creating a controversy over Sonia Gandhi’s name in the electoral roll is a petty act

सांसद इमरान मसूद
– फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद इमरान मसूद ने सोनिया गांधी के मतदाता सूची में नाम को लेकर जारी सियासी घमासान पर विरोधियों को निशाने पर लिया। उन्होंने सोनिया गांधी का बचाव करते हुए आलोचकों को बेशर्म बताया। कहा कि सोनिया गांधी ने अपना पूरा जीवन त्याग और देश की सेवा में लगाया है। देश और उसकी संस्कृति के लिए उनके योगदान को देखते हुए इस तरह के सवाल उठाना ओछी और घिनौनी हरकत है।

इमरान मसूद ने कहा कि सोनिया गांधी एक ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन त्याग में लगा दिया और देश के लिए काम किया। उन्होंने देश की संस्कृति को अपनाते हुए अपना योगदान दिया है। उनके इतने बड़े त्याग के बाद इस तरह की घटिया और घिनौनी बातें करना कुछ लोगों की मानसिकता को दर्शाता है। वहीं, लोकसभा में सीटिंग व्यवस्था को लेकर डीएमके की ओर से बदलाव की मांग के सवाल पर इमरान मसूद ने कहा कि यदि डीएमके को अलग बैठना है और उसके साथ जाना है तो वह इस पर क्या कह सकते हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X