रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hapur News:बाल मेले में बच्चों ने खेलकूद और व्यंजनों का लिया आनंद – Children Enjoyed Games And Food At The Children’s Fair
हापुड़

Hapur News:बाल मेले में बच्चों ने खेलकूद और व्यंजनों का लिया आनंद – Children Enjoyed Games And Food At The Children’s Fair

November 29, 2026


Children enjoyed games and food at the children's fair.

नानई के परिषदीय स्कूल में लगे बाल मेले में मस्ती करते बच्चे। संवाद

गढ़मुक्तेश्वर। शासन के निर्देश पर शनिवार को गढ़ ब्लॉक के गांव नानई स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खाद्य व्यंजनों और स्टेशनरी की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को मनोरंजन के साथ प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा चौहान ने बताया कि बाल मेले में नींबू दौड़, मेंढक दौड़, जंपिंग और खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैदान में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। खेलों के दौरान बच्चों ने एक-दूसरे का उत्साहवर्धन किया और मस्ती की। वहीं, खाद्य व्यंजनों का भी आनंद लिया। शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल कर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि बाल मेले का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X