Rampur News:रिश्वत लेने का आरोपी गन्ना विभाग का कनिष्ठ सहायक निलंबित – Junior Assistant In The Sugarcane Department Accused Of Taking A Bribe Has Been Suspended
रामपुर। गन्ना विभाग में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए कनिष्ठ सहायक अजय कुमार सागर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। जेल जाने के 48 घंटे बाद आरोपी कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर दिया गया है।
बृहस्पतिवार को गन्ना विभाग के कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक अजय कुमार सागर को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। गन्ना अधिकारी की ओर से भेजे गए पत्र में बताया गया कि कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद विभाग ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आगे बढ़ाई। 48 घंटे के भीतर उसे निलंबित कर दिया गया। रिश्वत लेने के मामले में आरोपी फिलहाल जेल में बंद है। विभागीय कार्रवाई के तहत अब आगे की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी।
वर्जन
कनिष्ठ सहायक अजय कुमार सागर के रिश्वत लेते पकड़े जाने के मामले में विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के संबंध में संबंधित पत्र भेजा गया था। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कर्मचारी पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। आगे की विभागीय कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। -वेद प्रकाश, जिला गन्ना अधिकारी
